फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   PTI of government school in Bhiwani arrested for raping Class 10 girl student

Bhiwani: सरकारी स्कूल के 55 वर्षीय PTI ने 10वीं कक्षा की छात्रा का किया यौन शोषण, जबरन गर्भ गिराने का भी आरोप

Sat, 13 May 2023 08:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 08:46 PM IST
सार

शारीरिक शिक्षा के अध्यापक पर घर बुलाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। नाबालिग लड़की का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। सदर पुलिस ने मेडिकल कराकर पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। आरोपी पीटीआई गिरफ्तार हो गया है।

विज्ञापन
PTI of government school in Bhiwani arrested for raping Class 10 girl student
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव में दसवीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा का सरकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाने में आरोपी पीटीआई के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन


पीड़ित नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सम्मुख भी पेश किया, जिसके बाद उसकी काउंसिलिंग कराई जाएगी। वहीं सदर पुलिस ने आरोपी शारीरिक शिक्षा शिक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाने में दिए बयान में पीड़ित 16 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले 55 वर्षीय सुरेंद्र पहले ऑटो रिक्शा चलाता था। उसे लेकर वे रिश्तेदारी में गए थे। इस दौरान उसने उनके घर का फोन नंबर ले लिया था। इसके बाद वह फोन पर उससे बातें करने लगा और मैसेज भेजने लगा। जनवरी 2023 में आरोपी सुरेंद्र ढांडा उनके सरकारी स्कूल में ही बतौर पीटीआई तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसके स्कूल में पीटीआई लगने के बाद वह उससे बातें करने लगा और फिर गत 29 अप्रैल को फोन कर उसने उसे अपने घर बुलाया। उसके घर पर जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग का आरोप है कि उसे मासिक धर्म नहीं आया तो उसने इस संबंध में आरोपी सुरेंद्र को घर वालों को बताने की बात कही तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी सुरेंद्र ने पीड़िता को प्रेगनेंसी गिराने की एमटीपी किट की दवाई दी और उसे जबरन खाने के लिए बोला। आरोपी ने दवाई से उसका गर्भ गिरा दिया।

नाबालिग लड़की का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मामला सदर थाने में पहुंचा। सदर थाना पुलिस की महिला पुलिस जांच अधिकारी ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए।


पीड़ित नाबालिग ने शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुरेंद्र पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल व मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। -रमेशचंद्र, प्रबंधक, सदर पुलिस थाना, भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed