फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police staff. beated by one. crime, police, bhiwani, blame

युवतियों पर फब्तियां कस रहे युवक को रोका तो कर दी पुलिस कर्मी की धुनाई

Thu, 18 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 18 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवतियों पर फब्तियां कस रहे एक युवक को पुलिस राइडर ने रोका तो युवक ने पुलिस कर्मी की ही धुनाई कर दी। पुलिस कर्मी के माथे और गुप्तांग पर चोट आई। हालांकि परिजन पुलिस कर्मियों पर ही बेवजह मारपीट करने और झूठे आरोपों में फंसाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मामला बुधवार सायं करीब छह बजे का है। दादरी गेट चौक के पास पुलिस राइडर कर्मचारी जलदीप व दादरी गेट क्षेत्र के ही युवक राजू के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन


दोनों ओर से हाथापाई हुई। बाद में अन्य पुलिस कर्मी व भीड़ ने दोनों छुड़वाया और आरोपी युवक को काबू किया। सिपाही जलदीप के माथे में चोट के कारण खून बहने लगा वहीं उसने गुप्तांग पर भी चोट लगने की बात कही। घायल पुलिस कर्मी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवक व परिजनों ने पुलिस कर्मी पर बेवजह तंग करने, झगड़ा करने और झूठे आरोपों में फंसाने की बात कही। युवक के परिजनों ने कहा कि युवक के साथ चौकी और थाने में बेरहमी से मारपीट की गई है। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर ने बताया कि सिपाही जलदीप दादरी गेट पर ड्यूटीपर तैनात था तो राजू नामक युवक वहां से गुजर रही युवतियों पर फब्तियां कस रहा था। सिपाही ने उसकी वीडियो बनाई ताकि वह मुकर न जाए और उसे रोका तो उसने पुलिस कर्मी पर ही हमला कर दिया। फिल्मी स्टाइल में मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed