फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police arrested four robbers in Bhiwani of Haryana

भिवानी: पुलिस ने चार लुटेरों को किया गिरफ्तार, राजस्थान में एक करोड़ की ज्वेलरी लूट में शामिल हैं आरोपी

Fri, 26 Aug 2022 03:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 03:24 AM IST
सार

बुधवार की रात को पुलिस ने नाकेबंदी कर पीछा किया तो कुड़ल के पास दीवार से बदमाशों की कार टकराई। गिरोह का सरगना कृष्ण भी काबू किया गया है।आरोपी पर लूट-डकैती के 17 केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police arrested four robbers in Bhiwani of Haryana
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक माह पहले राजस्थान के नागौर जिला के पंचावा में ज्वेलरी दुकान से करीब एक करोड़ के आभूषण लूटने के मामले में हरियाणा में भिवानी पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में गिरोह का सरगना महेंद्रगढ़ निवासी कृष्ण कुमार भी शामिल है, जिस पर लूट-डकैती के 17 केस दर्ज हैं। यह गिरोह राजस्थान में ही वारदात को अंजाम देता था। 

विज्ञापन


लुटेरों की गिरफ्तारी की सूचना के बाद राजस्थान जिला के नागौर से पुलिस अधिकारी जूई पहुंचे। भिवानी और राजस्थान पुलिस मिलकर बदमाशों से पूछताछ में जुटी है और कई वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है। गुप्त सूचना के आधार पर जूई थाना पुलिस ने बुधवार रात को क्षेत्र में नाकेबंदी की थी।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर आई स्कार्पियो को रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने पुलिस को देख गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा किया। कुड़ल गांव के पास बदमाशों की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी एक पेड़ में जा टकराई। पुलिस ने गाड़ी में सवार चार बदमाशों को काबू कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जूई प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान कृष्ण निवासी डालनवास, जिला महेंद्रगढ़, सुदीप निवासी डालनवास जिला महेंद्रगढ़, सोमबीर निवासी बिंद्रावन जिला चरखी दादरी व प्रदीप निवासी गादड़वास जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने दो अवैध पिस्तौल, 11 कारतूस व दो मैगजीन बरामद की। पुलिस को उम्मीद है कि राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर इन लुटेरों से लूट व डकैती की अन्य कई बड़ी वारदात का खुलासा होगा। 

राजस्थान में लूट के बाद हरिद्वार, लखनऊ में बेचे आभूषण
बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि 29 जुलाई को आरोपियों ने राजस्थान के जिला नागौर के पंचावा में एक ज्वेलरी दुकान से करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण लूटे। वारदात में करीब 9-10 लोग शामिल थे। जिनमें चार-पांच महेंद्रगढ़ से और बाकी राजस्थान के थे। इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव ने बताया कि पकड़े गए चारों लुटेरे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से हैं। जिसमें कृष्ण मलिक गिरोह का सरगना है। कृष्ण पर लूट व डकैती के 17 मामले दर्ज हैं। ये लुटेरे राजस्थान के 4-5 अन्य लुटेरों के साथ मिलकर लूट करते थे। जिसमें लूट की ज्यादातर वारदातें राजस्थान की हैं। पंचावा से लूटी गई एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी को लखनऊ व हरिद्वार में बेचा है। 

नागौर जिले के पुलिस अधिकारी पहुंचे भिवानी, जांच शुरू
चार बदमाशों की गिरफ्तारी की सूचना के बाद राजस्थान के नागौर जिले से भी पुलिस अधिकारी भिवानी के जूई थाना में पहुंचे। अब चारों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। राजस्थान व भिवानी पुलिस मिलकर इनसे पूछताछ करेगी। पूछताछ में कुछ अन्य बड़ी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।


रात को गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी की गई थी, मगर स्कार्पियो में आए बदमाशों ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। इसी दौरान कुड़ल के पास उनकी गाड़ी असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई और पुलिस ने चारों बदमाशों को दबोच लिया। प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने राजस्थान के नागौर जिला के पंचावा में ज्वेलरी दुकान से एक करोड़ के आभूषण लूट की वारदात कबूली है। उनके बाकी साथी भी है। राजस्थान पुलिस को सूचना दे दी है। इन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। - इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव, एसएचओ, जूई पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed