{"_id":"746941ddb15c6c0951039ba6ed1a68ca","slug":"people-protest-on-road-with-student-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव सड़क पर रख लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव सड़क पर रख लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
भारत नगर के खाली प्लॉट में जलते मिले छात्र के शव मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने शव सड़क के बीच रख भिवानी-दिल्ली मार्ग जाम कर दिया।
परिजनों व कॉलोनी वासियों ने करीब पौना घंटा तक मुख्य मार्ग जाम कर रोष जताया। बाद में डीएसपी के आश्वासन पर और पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए जाम खोला। देर सायं ही राम बाग में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बुधवार सुबह भारत नगर के खाली प्लॉट में एक किशोर का शव पाया गया था। मृतक की पहचान बैंक कॉलोनी वासी करीब साढ़े 14 वर्षीय विकास के रूप में हुई।
सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला विकास मंगलवार दोपहर से ही लापता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया। बृहस्पतिवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। बृहस्पतिवार सायं करीब सवा छह बजे परिजनों ने भिवानी आते ही बस स्टैंड के नजदीक नहर के पास सड़क के बीच शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों व कॉलोनी वासियों ने रोष जताते हुए हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर एसएचओ सिटी अमित कुमार लोगों के बीच पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आप मुझे दो दिन का समय दीजिए। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने कहा कि वे पांच दिन का समय देते हैं। अगर पांच दिन में भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।
जाम की सूचना पर डीएसपी अशोक बख्शी भी लोगों के बीच पहुंचे और जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए और सायं करीब सात बजे जाम खोला गया। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। देर सायं ही रामबाग में शव की अंत्येष्टि की गई।
किसी से नहीं थी दुश्मनी
मृतक छात्र के पिता राजेश, परिजन धर्मबीर ने बताया कि विकास का आज तक किसी के साथ कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। इस कारण उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। वह चाहते है कि पुलिस मामले की जांच कर तुरंत हत्यारों को गिरफ्तार करें।
दोस्तों पर शक की सूई
छात्र की हत्या मामले में पुलिस के शक की सूई उसके दोस्तों पर ही है। पुलिस ने मामले की जांच दोस्तों से ही की है। कुछ नजदीकियों व कॉलोनी वासियों से भी मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि कही दोस्तों के बीच झगड़े के बाद तो हत्या कर शव नहीं जलाया गया।
वर्जन:::
मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में हमारी टीमें लगी है। हर पहलू से जांच की जा रही है। अभी मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -अशोक बख्शी, डीएसपी हेड क्वार्टर