{"_id":"62cf1e9e4ab1a40bfc54660a","slug":"nephew-kills-aunt-in-bhiwani-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Bhiwani: चरित्र पर शक होने पर चाची की छुरी से गोदकर हत्या, शरीर पर किए कई वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder In Bhiwani: चरित्र पर शक होने पर चाची की छुरी से गोदकर हत्या, शरीर पर किए कई वार
Thu, 14 Jul 2022 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:05 AM IST
सार
मृतका के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। हत्या के आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में चाची के चरित्र पर शक होने की वजह से भतीजे ने छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। महिला के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान हैं। हत्या के आरोपी भतीजे को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामला भिवानी के एक गांव में बुधवार शाम का है। इस गांव की अधेड़ महिला अपने बेटे और बेटी के साथ रह रही थी। करीब दो साल पहले पति की मौत हो चुकी थी। उसका भतीजा भी शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। भतीजा महिला के घर से थोड़ी दूरी पर ही रहता है। बताया जा रहा है कि चाची भतीजे के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच उसे महिला के किसी दूसरे के साथ भी संबंधों होने का शक हो गया। इससे खफा भतीजे ने छुरी से महिला के घर पर ही उसकी गर्दन, पेट और शरीर पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात की जानकारी सदर पुलिस को लगी। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना के बाद गांव में दबिश देकर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सदर पुलिस थाना प्रबंधक पवन शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। महिला के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।