फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   murder,youth,crime, police, charkhidadri,witness,wine shop

चाचा की हत्या के गवाह भतीजे पर बरसाईं गोलियां

Tue, 23 May 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 23 May 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
murder,youth,crime, police, charkhidadri,witness,wine shop
चरखी दादरी में हत्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चाचा की हत्या मामले के गवाह भतीजे की कन्हेटी शराब ठेके के समीप दो युवकों ने सोमवार को हत्या कर दी। इस दौरान आरोपियों ने  युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। उसके शरीर पर सात गोलियां लगी हैं। मृतक फरवरी माह में की गई उसकी चाचा की हत्या मामले का मुद्दई भी था और उसे पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देर शाम सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर गांव भागवी के सरपंच प्रतिनिधि लोकराम उर्फ कल्लू सहित दो नामजद व करीब दस अन्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार गांव भागवी निवासी जितेंद्र कन्हेटी गांव स्थित शराब ठेके के समीप कुछ जमीन पट्टे पर लेकर टमाटर की खेती कर रहा था। सोमवार को वह खेेत में जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह खेत के समीप स्थित शराब ठेके पर बैठा बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां पहुंचे दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस दौरान जितेंद्र को सात गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जितेंद्र को दो गोलियां होंठ पर, दो गोलियां गालों पर, एक गोली कनपटी पर व दो गोलियां शरीर के पिछले हिस्से में लगी है। जिस तरह से जितेंद्र के मुंह को हमलावरों ने निशाना बनाया है उससे स्पष्ट है कि उसे गोलियां बिल्कुल पास से मारी गई हैं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर वहां से फरार हो गए। हत्या की खबर से गांव कन्हेटी में खलबली मच गई।

मृतक के चाचा राजेंद्र ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को बयान भी दिए है। बयान में उन्होंने मौके-ए-वारदात पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि लोकराम उर्फ कल्लू, मनेंद्र सहित इनके अन्य साथी भी मौजूद होने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने इस संबंध में भागवी सरपंच प्रतिनिधि लोकराम, मनेंद्र सहित करीब एक दर्जन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

इससे पहले गत 18 फरवरी को मृतक जितेंद्र के चाचा रणधीर की भी सिर में लोहे की रॉड मारकर जस्सू व उसके साथियों ने हत्या कर दी थी। इस दौरान फरार होने के प्रयास में उनकी तेज रफ्तार गाड़ी ने दो महिलाओं को भी अपनी चपेट में लिया था। वहीं, दूसरे पक्ष से हत्या के आरोपी जस्सू ने पीजीआई में दम तोड़ दिया था। उस पर विभिन्न जिलों व दिल्ली में करीब एक दर्जन आपराधिक वारदात दर्ज थीं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार के भी मामले शामिल थे।            

रणधीर, जस्सू की मौत पर दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ था हत्या का क्रास केस            

18 फरवरी की शाम जस्सू ने अपने अन्य साथियों सहित दुष्कर्म पीड़िता की मदद करने से रंजिश रखते हुए जितेंद्र के चाचा रणधीर की भी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक रणधीर के भतीजे जितेंद्र के बयान पर सरपंच प्रतिनिधि लोकराम, पूर्व सरपंच जितेंद्र, रामधारी, रवि व जस्सू पर हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि लोकराम उर्फ कल्लू व पूर्व सरपंच जितेंद्र को पुलिस ने जांच में क्लीन चिट दे दी। वहीं, रणधीर की हत्या के बाद उसके परिजनों ने मौके पर ही जस्सू व उसके साथी रवि को पकड़कर उनकी धुनाई कर डाली। दो दिन निजी अस्पताल में रहने के बाद जस्सू को पीजीआई रेफर किया गया था। उपचार के दौरान जस्सू की मौत हो गई थी। उस पर विभिन्न अपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने इस संबंध में जितेंद्र सहित पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था।            

वर्जन::      
हमने मृतक जितेंद्र के चाचा राजेंद्र के बयान पर भागवी सरपंच प्रतिनिधि लोकराम उर्फ कल्लू, मनेंद्र, दो हमलावरों सहित करीब आठ-दस अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक को सात गोलियां लगी है और प्राथमिक जांच में इसका कारण चाचा की हत्या मामले में जितेंद्र का गवाही देना सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह करवाया जाएगा। युवक को छह से सात गोलियां लगी है।      

उदमीराम, सदर थाना प्रभारी      

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed