{"_id":"579f5d0c4f1c1b56152b9143","slug":"molest-blame-poision-death-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप से आहत पिता ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप से आहत पिता ने निगला जहर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
जहर खाकर दी जान
- फोटो : फाइल फोटो
क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालातों में जहर खा लिया इससे उसकी मौत हो गई। बाढड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बाढड़ा पुलिस एएसआई सतीश ने बताया कि गांव निवासी उमेद सिंह (55) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई सतीश ने बताया कि पिछले दिनों उमेद सिंह के पुत्र पर कुछ लोगों ने गांव की विवाहिता से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। पुलिस में भी छेड़छाड़ संबंधी शिकायत दर्ज हुई थी। तत्पश्चात विवाहिता के मसले में चार-पांच लोग उमेद सिंह के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने दबाव बनाने की कोशिश की। इससे उमेद सिंह काफी आहत हुआ।
एएसआई सतीश ने बताया कि इससे परेशान होकर ही उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उल्टियां शुरू होने लगी। थोड़ी देर बाद ही वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। एएसआई सतीश ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पुत्र के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस इन बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई करेगी।