फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Millions of illegal liquor recovered

लाखों की अवैध शराब बरामद

Mon, 09 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 09 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने पंजाब से हरियाणा के रास्ते भिवानी आ रही नामी कंपनियों की आठ सौ पेटी शराब बरामद की है। शराब राजस्थान बार्डर के साथ लगते लोहारू क्षेत्र के एक गांव में सप्लाई होनी थी। शराब की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए भिवानी को गुप्त सूचना मिली कि भिवानी-जींद मार्ग तिगड़ाना मोड़ पर अवैध शराब से भरा एक कैंटर यहां से गुजरेगा। सीआईए पुलिस के एएसआई मनजीत सिंह ने टीम बनाकर तिगड़ाना मोड़ पर पुलिस ने सिविल कपड़ों में नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान वाहन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे झुंझुनू निवासी ड्राइवर दौलत राम ने गाड़ी से छलांग लगा दी तथा वह खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसे खेतों में धर दबोचा। मनजीत ने बताया कि पकड़ी गई शराब की 800 बोतलों में से 600 बोतल रॉयल स्टैग व 200 बोतल रॉयल चैलेंज की थी और उन पर फोर सेल इन पंजाब लिखा हुआ है, इन्हें हरियाणा  में नहीं बेचा जा सकता। उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपये से भी ज्यादा  कीमत की यह शराब अवैध रूप से लाई जा रही थी। इस मामले में ड्राइवर सुरेंद्र से पूछताछ के बाद इसके असली मालिक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि
विज्ञापन

वह यह शराब गांव बिधवान निवासी एक ठेकेदार के कहने पर लेकर आया था। जो उसके ढाणी रहीमपुर ठेके में लेकर जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed