फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mentally disturbed person who put himself on fire, death

मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, मौत

Mon, 26 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 26 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने टॉयलेट में खुद को बंद कर तेल छिड़क आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

मामला रविवार देर शाम करीब सात बजे का है। हनुमान ढाणी गली नंबर दो वासी करीब 30 वर्षीय बिंटू ने छत पर बने शौचालय में खुद को बंद कर आग लगा दी। लाइट न होने और आग की तेज लपटों के चलते परिजनों व पड़ोसियों को घटना के बारे में पता लगा, जिसके बाद तुरंत बिंटू को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि बिंटू बीमारी के कारण काफी परेशान था। बीमारी के कारण वह मानसिक परेशान रहने लगा। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया। मामले में जैन चौक चौकी से पुलिस कर्मी विनोद कुमार ने बताया कि बिंटू की जलने से मौत हुई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed