फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man Murdered in Bhiwani

भिवानी: बडेसरा में मामूली कहासुनी के बाद युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 25 Dec 2021 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 02:52 PM IST
सार

गांव बड़ेसरा निवासी 35 वर्षीय सोमबीर गांव में ही मजदूरी करता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोमबीर के परिजनों को किसी ने फोन पर सूचना दी कि सोमबीर का झगड़ा हो गया है। इस सूचना पर जब परिजन वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें घर के अंदर नहीं घुसने दिया।

विज्ञापन
Man Murdered in Bhiwani
भिवानी में हत्या के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी के गांव बड़ेसरा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की गांव के ही एक अन्य युवक के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी जिसके बाद घर बुलाकर आरोपी व उसके परिजनों ने मिलकर उसे पीट-पीट कर मार डाला। परिजनों ने हत्या का आरोप महिला और उसके तीन बेटों पर लगाया है। बवानीखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया। 

विज्ञापन

गांव बड़ेसरा निवासी 35 वर्षीय सोमबीर गांव में ही मजदूरी करता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोमबीर के परिजनों को किसी ने फोन पर सूचना दी कि सोमबीर का झगड़ा हो गया है। इस सूचना पर जब परिजन वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें घर के अंदर नहीं घुसने दिया और गेट बंद रखा। काफी देर बाद परिजन घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि सोमबीर फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके पास ही एक खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। 
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई कर्मवीर ने आरोप लगाया कि गांव की ही महिला ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर उसके भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। सोमबीर के सिर में ईंट से गहरा घाव भी था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि आरोपी के साथ उसके भाई की मामूली कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसके भाई को घर बुलाकर उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ हरिओम ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची वहीं शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed