भिवानी: लुहारी जाटू में व्यक्ति ने रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर दे दी जान, सुसाइड नोट में तीन दोस्तों पर आरोप
पुलिस ने मृतक व्यक्ति के पर्स से सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में तीन दोस्तों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा कस्बे के गांव लुहारी जाटू में देर रात 41 वर्षीय एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने पहले दो हवाई फायर किए व तीसरी गोली कनपटी पर मार ली। गंभीर अवस्था में परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक योगेंद्र के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला।
जिसमें उसने आत्महत्या का कारण अपने तीन साथियों को बताया। सूचना मिलने के बाद बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दिए बयान में जाटू लुहारी निवासी नरेंद्र ने बताया कि वे दो भाई हैं।
उसे 13 मार्च रविवार रात्रि लगभग नौ बजे फोन से पता चला कि उसके बड़े भाई योगेन्द्र शर्मा को सिर में गोली लगी है। घटना के वक्त गांव के ही रवि, अशोक, नीरज, शिव व प्रदीप भी मौजूद थे। प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर योगेन्द्र शर्मा को मांगने पर दे दी। इसमें प्रदीप की साफ तौर पर लापरवाही है। इसके बाद प्रदीप व योगेंद्र दफ्तर से बाहर चले गए।
वहां पर प्रदीप ने अपनी रिवाल्वर योगेंद्र को दी थी तभी योगेंद्र ने दो हवाई फायर किए व तीसरी गोली कनपटी पर मार ली। इससे पहले की वे उनके पास पहुंचते तब तक घटना घट चुकी थी। गंभीर अवस्था में योगेंद्र को हिसार लेकर चले पर रास्ते मे ही योगेंद्र ने दम तोड़ दिया।
यह भी विदित है कि योगेंद्र के पर्स से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे उसने लिखा है कि उसकी आत्महत्या का कारण ये तीन लोग जाटू लुहारी निवासी प्रदीप रवि व गांव पुर निवासी नवीन उर्फ सूंडा है। पुलिस ने नरेंद्र के बयान पर जाटू लुहारी निवासी प्रदीप, रवि व पुर निवासी नवीन उर्फ सूंडा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को अलसुबह करीबन 2:30 बजे गाव लुहारी जाटू में एक 41 वर्षीय व्यक्ति के लाइसेंसी रिवाल्वर से घायल होने की सूचना उन्हें मिली थी। पुलिस अस्पताल पहुंची तो योगेंद्र नामक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाईड नोट मिला है जिसमें मृतक ने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई नरेंद्र के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। -संदीप, इंचार्ज बवानीखेड़ा पुलिस थाना।