{"_id":"612d06778ebc3e7a1f5e0ac3","slug":"main-witness-of-bunty-murder-case-committed-suicide-by-shooting-himself-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी का बहुचर्चित बंटी हत्याकांड: मुख्य गवाह ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार की आत्महत्या, पुलिस सुरक्षा भी मिली थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी का बहुचर्चित बंटी हत्याकांड: मुख्य गवाह ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार की आत्महत्या, पुलिस सुरक्षा भी मिली थी
Mon, 30 Aug 2021 10:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:02 PM IST
सार
2017 में जिम में अभ्यास के दौरान जेबीटी टीचर बंटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के टीनू हरियाणा और संपत नेहरा ने फेसबुक पर हत्याकांड की जानकारी वायरल की थी। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। रजत उर्फ सोनू इस हत्याकांड का मुख्य गवाह था। उसे पुलिस सुरक्षा मिली थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2017 के बहुचर्चित बंटी हत्याकांड मामले के मुख्य गवाह रजत उर्फ सोनू ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। रजत को पुलिस सुरक्षा के तौर पर एक गनमैन भी मिला था, वहीं उसके पास लाइसेंसी पिस्तौल भी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक पुलिस थाना के एसएचओ रणबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए गए। मृतक के शव का रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी सावित्री के बयान पर मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मूलरूप से गांव कुंगड़ निवासी रजत उर्फ सोनू अपने परिवार के साथ पिछले काफी सालों से महम रोड की विद्यानगर कालोनी में रहता था। वह पशुपालन विभाग में डीसी रेट पर बतौर चालक लगा हुआ था। 29 वर्षीय रजत उर्फ सोनू जेबीटी टीचर बंटी हत्याकांड में मुख्य गवाह था। गौर हो कि 2017 में भिवानी के झंकार मोड़ के समीप एक जिम में शारीरिक अभ्यास के दौरान जेबीटी टीचर बंटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद फेसबुक पर कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे टीनू हरियाणा व संपत नेहरा ने हत्या किए जाने की जानकारी वायरल कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने बंटी हत्याकांड में इन दोनों कुख्यात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विद्यानगर कालोनी में रजत उर्फ बंटी नामक युवक द्वारा गोली मारकर खुदकुशी की सूचना मिली थी। मृतक की पत्नी सावित्री के बयान पर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। - रणबीर सिंह, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।