{"_id":"644002fd71d2365884082dc5","slug":"kathavachak-ashish-booked-for-rapeing-a-girl-in-bhiwani-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: कथावाचक आशीष पर युवती से दुष्कर्म का केस दर्ज, कथा के दौरान दो साल पहले संपर्क में आई थी लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: कथावाचक आशीष पर युवती से दुष्कर्म का केस दर्ज, कथा के दौरान दो साल पहले संपर्क में आई थी लड़की
Wed, 19 Apr 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:34 PM IST
सार
कथा वाचक आशीष के खिलाफ महिला पुलिस थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। कथा के दौरान दो साल पहले संपर्क में आई लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप है। महिला पुलिस थाना की टीम ने पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में भिवानी के कथावाचक आशीष के खिलाफ महिला पुलिस थाना में एक लड़की से दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। बुधवार को महिला पुलिस थाना की टीम ने पीड़ित लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए और फिर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं, पुलिस ने आरोपी कथा वाचक के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला पुलिस थाना में दर्ज कराई गई शिकायत में जिले के एक गांव निवासी 22 वर्षीय लड़की ने बताया कि करीब दो साल पहले कथावाचक आशीष उनके गांव में कथा करने के लिए आया था। इस दौरान उसने कथा में राधा का किरदार निभाया था, तभी से कथावाचक के साथ नजदीकियां बनी थीं।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की का आरोप है कि कथावाचक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में यह भी बताया कि फरवरी में भी कथावाचक आशीष उनके गांव में फिर से कथा करने के लिए आया था। इस दौरान भी उसने उस पर दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। आरोपी उस पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बना रहा है। आरोपी की प्रताड़ना और शारीरिक शोषण से तंग आकर उसने ये बात परिजनों को बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना में दी गई। पीड़िता के महिला पुलिस थाना में आरोपी कथा वाचक के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
पीड़ित लड़की ने कथा वाचक आशीष पर लंबे अर्से से दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता के बुधवार को मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी पुलिस ने कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है, जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - वीरेंद्र सिंह डीएसपी भिवानी।