फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jewelery and other goods stolen from the home of a retired policeman

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के घर से आभूषण और अन्य सामान चोरी

Sat, 30 Jan 2016 12:38 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and other goods stolen from the home of a retired policeman
भिवानी। चोरों ने आमजन के साथ अब पुलिस कर्मचारियों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। फ्रेंडस कॉलोनी में चोर एक सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के मकान का ताला तोड़ आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चोरों ने खरकड़ी फाटक के पास फ्रेंड्स कॉलोनी में सेवानिवृत्त एसआई सहदेव के मकान को अपना निशाना बनाया। सहदेव 21 जनवरी को दवाई लेने के लिए गंगानगर गए थे। शुक्रवार दोपहर लौटे तो उनके मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने तुरंत इसकी सूचना टीआईटी चौकी में दी। सूचना पर टीआईटी चौकी पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और तथ्य जुटाए। चोरों ने मकान के अलग-अलग कमरों के पांच ताले तोड़ सारे सामान को खंगाला और कीमती सामान चोरी कर ले गए। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी सहदेव ने बताया कि चोर मकान से सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायजेब, सोने-चांदी के अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी सामान की सही जानकारी तो परिवार के अन्य सदस्य आने के बाद ही लगेगी। चोर अंदाजा करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। सहदेव सिंह ने बताया कि 21 से 28 के बीच चोरी कब की है, कुछ नहीं पता। वह तो आज आया तो ताले टूटे मिले। मामले में टीआईटी चौकी से इंचार्ज हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed