फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ire brigade was running all night

सारी रात दौड़ती रही फायर ब्रिगेड

Fri, 13 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Fri, 13 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। दीपावली की सारी फायर ब्रिगेेड दौड़ती रही। शहर व आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की आठ घटनाएं हुई। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की घटनाओं पर काबू पाया। आग से बारदाने, दुकान, मकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण पटाखे बताये जा रहे है।
विज्ञापन

दीपावली की रात दमकल विभाग के कर्मचारियों पर भारी रही और दमकल गाड़ियां सारी रात इधर उधर दौड़ती रही।
आग की घटनाओं की शुरूआत चांग गांव के पवन मेडिकल हाल से हुई।  इसके बाद शहर के हनुमान ढाणी शमशान घाट के पास बारदाने में आग लग गई। वहां रखा करीब 80 बंडल बारदाना आग मेें जलकर राख हो गया। मालिक कृष्ण ने बताया कि रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। शायद पटाखे से आग लगी। आग से करीब 80 हजार का बारदाना जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड में पंप के पीछे कबाड़ में भी अचानक आग लग गई। कॉलोनी के लोगों ने इसी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बीटीएम चौक रामनगर कॉलोनी के पास भी कबाड़ में आग लगी। उत्तमीबाई स्कूल के पास खाली प्लाट में भी रात को आग लगी। आसपास के लोगों को उनके घरों में भी आग फैलने का डर रहा। बाद में दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। तोशाम से भिवानी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास भी खेतों में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी चला। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे कृष्णा कॉलोनी में टीटू चक्कीवाला की छत पर चल रहे रूई, गद्दे बनाने के काम के कारण अचानक रूई की गांठ में आग लग गई। वहां मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही पहले अन्य गांठे हटाई गई और फिर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया।

वर्जन:::
दीपावली पर लोग पटाखे चलाते है और इस कारण आग लगने की घटनाएं होती है। हमारा प्रयास रहा है कि सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जाए। हमारे कर्मचारी रातभर इसी प्रयास में लगे रहे कि किसी को ज्यादा नुकसान न हो।
शमशेर सिंह, फायर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed