फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Police took out a foot march with two accused who kidnapped shoe trader's son

Haryana: जूता व्यापारी के बेटे के अपहरण करने वाले दो आरोपियों का तोशाम में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

Mon, 12 Feb 2024 03:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 03:03 PM IST
सार

सरे बाजार अपहरण के दो आरोपियों को गाड़ी से नीचे उतार तोशाम में एक किलोमीटर पैदल ले जाकर कोर्ट में पेश किया गया। व्यापारियों के अंदर सुरक्षा की भावना जगाने और अपराध करने वालों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Haryana: Police took out a foot march with two accused who kidnapped shoe trader's son
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के तोशाम में जूता व्यापारी के नाबालिग बेटे के अपहरण मामले में शामिल दो आरोपियों का पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद पैदल मार्च निकाला और उन्हें करीब एक किलोमीटर तक सरेबाजार पैदल घुमाते हुए कोर्ट परिसर तक ले जाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस का पैदल मार्च का मकसद व्यापारियों के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा करना और ऐसा अपराध करने वालों में पुलिस का खौफ पैदा करना था। दरअसल चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को सिरसा में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था, जिनमें दो का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है जबकि एक को चोटें आई हैं। जबकि एक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोशाम पुलिस ने सोमवार को बच्चे के अपहरण मामले की योजना में शामिल रमन और रवींद्र को गिरफ्तार कर उन्हें सुरेंद्र चौक पर गाड़ी से नीचे उतारा और फिर बस स्टैंड, बंसीलाल चौक होते हुए करीब एक किलोमीटर दूर न्यायालय परिसर में ले जाया गया। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया।


इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों से अपहरण की वारदात को अंजाम देते समय उन जगहों का भी चिह्नित कराया जहां से वे बच्चे का अपहरण कर गुजरे थे। वहीं भिवानी पुलिस अब इस मामले में शाम तक और भी खुलासे करेगी। भिवानी पुलिस ने रविवार देर रात को बच्चा सिरसा से सकुशल बरामद किया था।

बच्चे को सकुशल पाकर व्यापारी के परिवार में भी सदस्यों की जान में जान आई वहीं पुलिस ने भी इस मामले को सुलझाने के बाद बदमाशों पर शिकंजा कस दिया। वहीं दो आरोपी तो सगे भाई भी हैं। चकाचौंद और रहीस लाइफ स्टॉइल को लेकर युवाओं ने मिलकर व्यापारी के बेटे के अपहरण की साजिश रच अपराध को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed