फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five lakh stolen from trunk of a scooty in Bhiwani

Bhiwani: बैंक से रुपये निकाल घर पहुंचा व्यापारी, स्कूटी की डिग्गी से पांच लाख ले उड़े चोर

Fri, 17 Mar 2023 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Mar 2023 02:58 PM IST
सार

भिवानी सिविल लाइन पुलिस थाना मेें दी शिकायत में नया बाजार नीम चौक क्षेत्र निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उसकी नया बाजार क्षेत्र में दुकान है। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर उसने घंटाघर स्थित ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स से पांच लाख रुपये निकलवाए थे।

विज्ञापन
Five lakh stolen from trunk of a scooty in Bhiwani
अलमारी से मिला एक करोड़ से ज्यादा कैश - फोटो : Pixabay

विस्तार

भिवानी के नया बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यापारी की स्कूटी की डिग्गी से पांच लाख रुपये चोर ले उड़े। व्यापारी कुछ देर पहले ही बैंक से रुपये निकलवाकर स्कूटी से घर पहुंचा था। उसने डिग्गी से पैसे नहीं निकाले थे। इसी दौरान चोर नकदी पर हाथ साफ कर ले उड़े। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दी वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, चॉबी से खोली गई स्कूटी की डिग्गी
सिविल लाइन पुलिस थाना मेें दी शिकायत में नया बाजार नीम चौक क्षेत्र निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उसकी नया बाजार क्षेत्र में दुकान है। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर उसने घंटाघर स्थित ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स से पांच लाख रुपये निकलवाए थे। उसने पांच लाख रुपये और अपने बैंक की पास बुक की कॉपी स्कूटी की डिग्गी में रख दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kaithal: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, ड्यूटी से घर लौटते समय हुई दुर्घटना, सड़क किनारे पड़ा मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी ने शक जताया उसका पीछा कर डिग्गी से उड़ाए रुपये, चंद मिनटों में ही दिया वारदात को अंजाम
वह घर के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी कर अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद ही जब उसने अपनी बैंक पास बुक निकालने के लिए डिग्गी खोली तो पांच लाख रुपयों से भरा थैला गायब मिला। व्यापारी ने शक जताया है कि बैंक से ही उसका किसी ने पीछा किया है और फिर यहां वारदात को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी गई है।

फिलहाल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल नकदी चोर का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। दिनदहाड़े व्यापारी की स्कूटी की डिग्गी से भीड़ भरे इलाके से पैसा चोरी की वादात के बाद से व्यापारियों में भी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed