{"_id":"f20fcc0a6d5a16af797c52e407d67952","slug":"family-sleeped-thief-stolan-two-lakh-material-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सोया रहा, दो लाख का सामान ले उड़े चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार सोया रहा, दो लाख का सामान ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार सोया रहा और चोर घर से करीब दो लाख की नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने दरवाजे को बाहर से कुंड़ी लगाकर अपना निशाना बनाया।
सूचना पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने निरीक्षण कर मौके से सबूत जुटा लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने कृष्णा कॉलोनी में हैंड टूल्स विक्रेता मनविंद्र के मकान को अपना निशाना बनाया। मनविंद्र दिल्ली में हैंड टूल्स पेचकस, प्लास आदि की बिक्री का काम करते हैं।
वह दो दिन से करनाल गए हुए थे। घर में उनकी माता, पत्नी व बेटा था। सभी रात को मकान की बैठक में सो गए। बाहर की तरफ का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया जबकि दूसरा अंदर जाने वाला रास्ता खुला था।
सुबह उठे तो अंदर जाने वाला रास्ता बंद मिला। जिसके बाद परिवार के सदस्य दूसरे दरवाजे से बाहर आए और पड़ोसियों की सहायता से छत से अंदर जाकर देखा तो दरवाजे पर कुंडी लगी थी।
विज्ञापन
अंदर जाने की जैसे ही कोशिश की तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर मनविंद्र भी घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी गई।
दिनोद गेट चौकी पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एसआई बालकिशन ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। मनविंद्र ने बताया कि चोर मकान से करीब 60 हजार की नगदी, दो चेन, कानों की बालियां, चांदी की पायजेब व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज चांदीराम ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। सात माह में मनविंद्र सिंह के मकान को दूसरी बार चोरों ने निशाना बनाया है। करीब सात माह पहले भी चोरों मकान में घुसे और बाइक चोरी कर ले गए थे।