{"_id":"59208a144f1c1bd91af23aa8","slug":"factory-child-finger-cuting-factory-hounr-contractor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में काम करते समय बच्चे की उंगलियां कटीं, फैक्ट्री मालिक व ठेकेदार पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में काम करते समय बच्चे की उंगलियां कटीं, फैक्ट्री मालिक व ठेकेदार पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री में काम करते समय 13 वर्षीय बच्चे की एक हाथ की चारों अंगुलियां और अंगूठा मशीन में आने से कट गया। आरोप है कि भाई को हटाने की धमकी देकर जबरन काम करवाया गया। पुलिस ने शिकायत पर फैक्ट्री मालिक, ठेकेदार व सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला सात अप्रैल का है। पुलिस ने जिला बाल कल्याण विभाग के हस्तक्षेप के बाद अब मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के माधवनगर जिले के गांव गोहन वासी 13 वर्षीय बच्चे ने बताया कि वह गांव से 18 मार्च को अपने भाई से मिलने भिवानी आया था। वह अपने भाई धर्मेंद्र से मिलने इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर 26 स्थित फैक्ट्री में गया। फैक्ट्री मालिक ने उससे कहा कि उनके पास मजदूरों की कमी है, वह काम कर सकता है। जब उसने दनकार किया मो उसके भाई को फैक्ट्री से हटाने की धमकी देकर उससे जबरन फैक्ट्री में कार्य करवाया गया। आरोप है कि छह अप्रैल की रात आठ बजे से सात अप्रैल की सुबह आठ बजे तक उससे काम करवाया गया। बच्चे ने बताया कि सुबह उसने थकान की वजह से घर जाने के लिए कहा तो उसे नहीं जाने दिया गया और जबरन काम करवाया। इसी दौरान उसका एक हाथ मशीन में आ गया और चारों अंगुलियां और अंगूठा कट गया। उसे अभी तक उसकी मजदूरी भी नहीं दी गई है। मजदूरी तो दूर उसका इलाज भी नहीं करवाया गया।
मामला संज्ञान में आने के बाद जिला बाल कल्याण अधिकारी राजबाला श्योराण और अन्य ने थाने में दी। मामले में सब्जी मंडी से चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर फैक्ट्री मालिक प्रवीण राजगढ़िया, संजू ठेकेदार, सोमबीर सुपरवाइजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।