फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ED team raided mining businessman house in Bhiwani

Bhiwani: खनन व्यापारी के घर पर ईडी की टीम ने छापामारी, सुबह छह बजे पहुंची टीम, अब तक चल रही कार्रवाई

Thu, 03 Aug 2023 03:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 03 Aug 2023 03:06 PM IST
सार

ईडी रेड के दौरान बाहर स्पेशल रिजर्व पुलिस के जवान तैनात रहे। किसी भी व्यक्ति को न तो अंदर जाने दिया न ही अंदर मौजूद सदस्य को बाहर आने दिया गया। दोपहर दो बजे बाद भी टीम की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान ईडी से जुड़े अधिकारियों की अंदर क्या कार्रवाई चली बाहर किसी को कोई भनक तक नहीं है।

विज्ञापन
ED team raided mining businessman house in Bhiwani
मौके पर माजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में खनन कार्य से जुडे़ व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और घर पर ईडी की टीम की बड़ी कार्रवाई वीरवार सुबह छह बजे शुरू हुई। ईडी के अधिकारियां की दो से तीन गाड़ियों में एक टीम रेस्ट हाउस रोड स्थित पूर्व छात्र नेता चौ. संपूर्ण सिंह के छोटे भाई सुरेंद्र सिंह उर्फ टीटू के घर पर पहुंची। इसके अलावा भी भिवानी में खनन कार्य से जुड़े अन्य लोगों के यहां ठिकानों पर छापामारा।

विज्ञापन


अंदर क्या कार्रवाई चली बाहर किसी को कोई भनक तक नहीं
इस दौरान बाहर स्पेशल रिजर्व पुलिस के जवान तैनात रहे। किसी भी व्यक्ति को न तो अंदर जाने दिया न ही अंदर मौजूद सदस्य को बाहर आने दिया गया। दोपहर दो बजे बाद भी टीम की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान ईडी से जुड़े अधिकारियों की अंदर क्या कार्रवाई चली बाहर किसी को कोई भनक तक नहीं है। वहीं सेक्टर 13 स्थित एक खनन व्यापारी मास्टर सतबीर रतेरा के प्रतिष्ठान पर भी ईडी की दबिश की चर्चा रही, मगर वहां एक मकान पर कोई टीम नहीं मिली।
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई जारी
पूर्व छात्र नेता चौ. संपूर्ण सिंह के छोटे भाई सुरेंद्र उर्फ टीटू का खानक में खनन का कारोबार है। पूर्व संसदीय सचिव राव दानसिंह से भी उनके नजदीकी संबंध हैं। इसके अलावा भी चौ. संपूर्ण सिंह और उसका भाई राजनीतिक रसूख रखता है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed