फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dumper, bike, accident, death, case

डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Sun, 09 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बापोड़ा बाइपास पर एक डंपर ने बाइक सवार दुकानदार को कुचल दिया। दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुआ। बापोड़ा वासी करीब 29 वर्षीय नरेंद्र बाइक से भिवानी की ओर जा रहा था। जब वह मोड़ के पास पहुंचा तो भिवानी की ओर से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। बाइक चालक को कुचलते हुए डंपर तोशाम की ओर चला गया। सूचना पर ग्रामीण व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। पुलिस ने परिजन रवि के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र को एक लड़का है और वह कुछ अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर काम करता था। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। सायं के समय गांव में ही गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। सदर थाना के जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed