{"_id":"5790cffd4f1c1b2d33c4babd","slug":"dipo-holder-case-action-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता बरतने पर डिपो धारक पर मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियमितता बरतने पर डिपो धारक पर मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर गांव कैरू के डिपो होल्डर के खिलाफ खाद्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कैरू के सरपंच औमप्रकाश ने गांव के ही डिपो धारक दशरथ सिंह के खिलाफ जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को राशन वितरण में अनियमितता करने की शिकायत की थी।
शिकायत के बाद पवन कुमार निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने डिपो में राशन संबंधी रिकार्ड की जांच शुरू की। जांच के दौरान कार्डधारकों के ब्यान लिए गए। जांच में डिपो धारक द्वारा राशन वितरण का फर्जी रजिस्टर तैयार किया हुआ मिला। पात्र कार्ड धारकों का 11 क्विंटल के करीब गेहूं खुर्द-बुर्द पाया गया। पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर डिपो धारक दशरथ के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पवन की शिकायत पर डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।