{"_id":"643112164c6e4b8e1508a514","slug":"cyber-crime-thousands-rupees-withdraw-from-old-man-account-by-preparing-fake-biomatric-in-bhiwani-2023-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: भिवानी में ठगी का नया तरीका, फर्जी बायोमेट्रिक तैयार कर बुजुर्ग के खाते से निकाले 70 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Cyber Crime: भिवानी में ठगी का नया तरीका, फर्जी बायोमेट्रिक तैयार कर बुजुर्ग के खाते से निकाले 70 हजार रुपये
Sat, 08 Apr 2023 12:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:34 PM IST
सार
हरियाणा में साइबर क्राइम के मामले लगाता बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन ठग लोगों को किसी न किसी तरीके से ठगी का शिकार बना रहे हैं। इस कड़ी में भिवानी में भी बुजुर्ग से हजारों रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
cyber crime laptop email new
- फोटो : istock
विस्तार
भिवानी में एक बुजुर्ग के बैंक खाते से साइबर ठगों ने नकली बायोमैट्रिक के जरिए 70 हजार रुपये की निकासी निकाली। बुजुर्ग जब बैंक से रुपये निकालने गया तो उसे इस बारे में पता चला। इस बारे में उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
पुलिस को दी शिकायत में नाथूवास निवासी सूरजमल ने बताया कि उसने पालुवास स्थित एक बैंक में खाता खुलवा रखा है। जब वह बैंक में रुपये लेने गया तो उसे पता चला कि अज्ञात ने आधार एनेब्लड पेमेंट सिस्टम के जरिए उसके खाते से फर्जी अंगूठा बनाकर गत दिसंबर माह में 69995 रुपये निकाल लिये।
विज्ञापन
बंद मकान को निशाना बना लाखों रुपये की नकदी व आभूषण चोरी
भिवानी में घर को ताला लगाकर गोवा घूमने गए एक परिवार की करीब आठ लाख रुपये की नकदी व आभूषणों पर चोर हाथ साफ कर गए। घर लौटे परिवार के सदस्य घर का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच की और शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित परिवार घूमने के लिए गया था गोवा, पीछे से चोर ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस को गांव दिनोद निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसका पूरा परिवार गत 30 मार्च को गोवा घूमने के लिए गया था। गत सात अप्रैल को उसका परिवार घर पर लौटा तो उन्हें मैन गेट का दरवाजा और अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला।
सदर थाना में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिय चोर की तलाश में जुटी
चोरी का संदेह होने पर घर में रखी नकदी व आभूषण चेक किए। तो उन्हें सोने की तीन कड़े, आठ अंगूठी, दो मंगलसूत्र व दो लाख रुपये की नकदी नहीं मिली। उन्होंने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की टीम को बुलाया। पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज व अन्य तरीकों से चोर को तलाश करने में जुटी है।