फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   crime, accident, police,roadways bus, bike, youth,charkhidadri

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

Wed, 24 May 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 24 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime, accident, police,roadways bus, bike, youth,charkhidadri
रोडवेज बस ने युवक को कुचला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चंपापुरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक पर सवार मृतक युवक का साथी आईटीआई छात्र मोनू बाल-बाल बच गया। मृतक युवक अपने पिता का खाना लेकर समसपुर गांव से दादरी आया था। सिटी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह आरोपी को कोर्ट  पेश किया जाएगा।   
विज्ञापन

   
मृतक युवक के आईटीआई के छात्र दोस्त मोनू ने बताया कि वह गांव समसपुर निवासी रवि के साथ बाइक पर दादरी अपने पिता को खाना देने आ रहा था। रवि के पिता शहर के परशुराम चौक पर जूस की रेहड़ी लगाते हैं। चंपापुरी क्षेत्र में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। मोनू ने बताया कि इस दौरान रोडवेज बस  रवि बस के टायरों के नीचे आ गया ।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद चालक-परिचालक ने बस रोककर रवि को संभाला और उसे सिविल अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह बस सुबह कोसली से ही दादरी आ रही थी। वहीं, अस्पताल पहुंचे रवि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन व सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान भी सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी बस चालक रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने मृतक रवि के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस चालक रतन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे न्यायलय में पेश करेंगे। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।      
विकास ओलहान, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed