फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Couple cheated in Bhiwani: 28 thousand rupees withdrawn from ATM

भिवानी में दंपती के साथ धोखाधड़ी: एटीएम से निकाले 28 हजार रुपये, मशीन खराब होने का दिया झांसा

Thu, 30 Mar 2023 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Mar 2023 11:19 AM IST
सार

भिवानी पुलिस को दी शिकायत में लोहारू के वार्ड-4 निवासी मधु ने बताया उसने लोहारू स्थित एक बैंक में उसका खाता खुलवा रखा है। गत 28 मार्च को दोपहर करीब 11 बजे वह अपनी पति के साथ एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई थी। वे एटीएम से रुपये निकाल रहे थे तभी एक व्यक्ति आया।

विज्ञापन
Couple cheated in Bhiwani: 28 thousand rupees withdrawn from ATM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी में कस्बा लोहारू में एक दंपती के साथ धोखाधड़ी करके करीब 28 हजार रुपये बैंक खाता से निकालने का मामला सामने आया है। दंपती ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


लोहारू थाना में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी का केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में लोहारू के वार्ड-4 निवासी मधु ने बताया उसने लोहारू स्थित एक बैंक में उसका खाता खुलवा रखा है। गत 28 मार्च को दोपहर करीब 11 बजे वह अपनी पति के साथ एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई थी। वे एटीएम से रुपये निकाल रहे थे तभी एक व्यक्ति आया और उन्हें एटीएम मशीन खराब होने के बारे में कहा। इसके अलावा उन्हें दूसरी मशीन से रुपये निकालने के लिए कहा। वे उक्त व्यक्ति की बात में आकर बैंक में से रुपये निकालने चले गए।
विज्ञापन


जब वे बैंक में पहुंचे तो उसे बैंक खाता में से 27633 रुपये निकालने का मैसेज प्राप्त हुआ। दंपती ने एटीएम में जाकर उक्त व्यक्ति को तलाशने का प्रयास किया। इसके अलावा उन्होंने अपने स्तर पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली व चोर की तलाश की। लेकिन उनके हाथ इस संबंध में कोई भी सुराग नहीं लगा। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोहारू थाना में केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed