फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cloth Store Fabric theft of millions

क्लॉथ स्टोर से लाखों का कपड़ा चोरी

Tue, 26 Jan 2016 01:08 AM IST
भिवानी ब्यूराो
भिवानी ब्यूराो Updated Tue, 26 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cloth Store Fabric theft of millions

चरखी दादरी। गांधी मार्केट स्थित क्लॉथ स्टोर को चोरों ने रविवार रात अपना निशाना बनाया। दुकान के ताले चटकाकर चारों ने लाखों के कपड़े सहित हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर लिया। यहां तैनात चौकीदार ने रात करीब तीन बजे घटना की जानकारी दुकान मालिक को दी। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित दुकान मालिक कुलदीप रोहिल्ला ने बताया कि वह गांधी मार्केट स्थित जगमग क्लॉथ इंपोरियम के नाम से दुकान चलाता है। रविवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। पीछे से चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर  इस घटना को अंजाम दिया। रात करीब तीन बजे चौकीदार ने उसे फोन कर घटना की सूचना दी। दुकान मालिक कुलदीप उसी समय दुकान पहुंचा तथा सामान आदि की जांच- पड़ताल की। सारा सामान इधर उधर बिखरा मिला। सामान की जांच करने पर करीब सात हजार की नगदी गायब मिली। दुकान में रखा करीब आठ लाख रुपये का कपड़ा चोरी मिला। घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने  आस पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

वर्जन:::::

पीड़ित दुकान मालिक की शिकायत पर सिटी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। 

सुखबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed