फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   charkhi dadri, hindi news,land disput,crime, police,people

जमीन विवाद में दो पक्षों के 9 लोग घायल

Fri, 02 Jun 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 02 Jun 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
गांव पिचोपा कलां में वीरवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें दोनो पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव पिचौपा कलां में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। बाद में झगड़ा बढ़ गया।

बताया जाता है कि झगड़े में डंडे-लाठियों का प्रयोग किया जिससे एक पक्ष से कृष्ण, रविंद्र व राकेश तथा दूसरे पक्ष से रामनिवास, जोगेंद्र, मान सिंह,नवीन, संदीप व समर सिंह घायल हो गए।  ग्रामीणों ने  बीच-बचाव कर  झगड़े को शांत करवाया। घायलों को सिर, हाथ, कमर आदि में चोटें आई हैं। दोनो ही पक्ष एक- दूसरे पर पहले मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। बाढड़ा पुलिस प्रवक्ता रविकांत ने बताया कि अभी घटना की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही घायलों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed