{"_id":"593076df4f1c1bc46cbdae70","slug":"charkhi-dadri-hindi-news-gun-bullet-crime-police-villager-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे को छुड़ाने आए चाचा को मारी गोली, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे को छुड़ाने आए चाचा को मारी गोली, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 02 Jun 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
युवक के चाचा को गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घर के बाहर बैठे गांव रावलधी निवासी एक छात्र पर बाइक सवार गांव के ही चार युवकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान मामले में बीच-बचाव कराने आए छात्र के चाचा को भी उक्त हमलावरों ने गोली मार दी। जब महिलाओं ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो हमलावरों ने महिलाओं पर भी फायरिंग का प्रयास किया। गनीमत रही कि इस दौरान गोली नहीं चली और मौके का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
वहीं, घटना से भड़के ग्रामीणों दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर उतर आए और उन्होंने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी व एसडीएम ने एक आरोपी की गिरफ्तारी का तर्क देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को शुक्रवार सुबह तक का समय दिया है। इस दौरान गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने दोबारा से सड़क जाम करने की चेतावनी भी पुलिस प्रशासन को दी है। पुलिस ने घायलों के बयान पर प्रवीन, सन्नी उर्फ कोल्हड़, दीपक व सोमबीर नामक चार नामजद युवकों पर हत्या के प्रयास को तो वहीं धर्मबीर, रणसिंह, रोहताश, पवन, जगबीर, जैकी सहित करीब 40-0 ग्रामीणों पर रोड जाम करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस हमलावर सोमबीर को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव रावलधी निवासी संदीप कुमार वीरवार शाम करीब पांच बजे घर के सामने ही एक दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही चार युवक बाइक पर सवार होकर वहां आए। उक्त युवकों ने आते ही लोहे की रॉड से संदीप पर वार करने शुरू कर दिए। इसी दौरान संदीप की चीख-पुकार सुनकर उसका चाचा सुरेश उसे बचाने के लिए वहां पहुंचा। सुरेश के वहां पहुंचते ही हमलावरों में से एक ने रिवाल्वर निकालकर सुरेश पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी हमलावरों ने एक हवाई फायर किया। फायरिंग में गोली सुरेश की जांघ में जा लगी। इसी दौरान जब महिलाओं ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो महिलाओं पर भी पिस्तौल तान दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिस्तौल जाम होने से हमलावर गोली चलाने में नाकामयाब रहे और मौके से फरार हो गए। इस दौरान परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने घायल चाचा-भतीजा सुरेश व संदीप को संभाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दादरी रोहतक मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से तुरंत प्रभाव से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग भी की।
डेढ़ घंटे बाद एसडीएम व डीएसपी ने खुलवाया जाम
जाम के करीब सवा घंटे बाद डीएसपी सुरेश हुड्डा व एसडीएम ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके सामने ही पुलिस कर्मचारियों पर हमलावरों को मौके से भगाने के आरोप जड़ दिए। डीएसपी सुरेश हुड्डा व एसडीएम ओमप्रकाश ने ग्रामीणों को बताया कि उन्होंने एक हमलावर को दबोच लिया है और सुबह 10 बजे तक बाकी बचे हमलावरों को भी दबोच लिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन को सुबह 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया जिसके बाद गिरफ्तारी नहीं होने पर दोबारा रोड जाम की चेतावनी दी। सीआईए व सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की तो दो गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए।
पुलिस जल्द से जल्द बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। सदर थाना पुलिस व सीआईए टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द से जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। एक आरोपी को हमने पकड़ भी लिया है। पुलिस ने हमलावरों व हत्या के प्रयास का व छह नामजद ग्रामीणों सहित 40-50 अन्य पर रोड जाम का मामला दर्ज किया है।
सुरेश हुड्डा, डीएसपी