{"_id":"5790c6854f1c1bd722c4bc25","slug":"caw-smaglur-arrest-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों से भरा डंपर छोड़ गौ तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायों से भरा डंपर छोड़ गौ तस्कर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौ भक्तों और सदर पुलिस ने बुधवार देर रात चिड़िया रोड पर गायों से ठसाठस भरा एक डंपर पकड़ा है। डंपर से 18 जिंदा व एक मृत गाय बरामद की गई। गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर गायों को मुक्त करवाया।
आरटीए सचिव बुधवार रात दादरी-भिवानी रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार डंपर जाते हुए दिखाई दिया। उन्होंने जब इसका पीछा किया तो इसमें गाय होने का आभास हुआ। इसके तुरंत बाद उन्होंने मामले की सूचना दादरी सदर पुलिस वे गो भक्तों को दी। इधर सूचना पाकर गौ तस्करों को पकड़ने की योजना तैयार की गई।
रात करीब ढाई बजे सदर थाना प्रभारी देशराज दहिया ने अपनी टीम सहित चिड़िया रोड पर नाका लगा लिया। इसी दौरान उन्हें एक तेज रफ्तार डंपर को रुकने का इशारा किया लेकिन डंपर चालक ने रफ्तार और ज्यादा बढ़ा ली। इसके बाद डंपर चालक नाका तोड़ते हुए आगे निकल गया। गांव रामनगर के समीप स्पीड ब्रेकर पर चालक डंपर छोड़ फरार हो गया। इसी दौरान सदर थाना प्रभारी व गौ भक्त रिंपी फौगाट अपने साथियों सहित डंपर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
गौशाला में भेजी गई सभी गायें
सदर थाना पुलिस व गोभक्तों ने जब डंपर में देखा तो उसमें 19 गाय थी। डंपर से उतारकर इन्हें संभाला गया तो करीब आठ गाय रस्सी से मुंह बंधा होने के चलते बेसुध हालत में थी। इसी दौरान दस गाय ठीक मिली तो वहीं एक गाय की मौत हो चुकी थी। इस दौरान गोभक्तों ने कुछ गायों को कपूर गोशाला में तो कुछ को नई सब्जी मंडी नजदीक श्रीकृष्ण गोशाला में भेजा।
चिड़िया रोड पर दो दिन में दूसरी बड़ी सफलता
सदर थाना देशराज दहिया का कहना है कि चिड़िया रोड से ही सभी गैरकानूनी कार्य करने वाले गुजरते हैं। सोमवार को भी अवैध शराब से भरा एक कंटेनर गांव चिड़िया के नजदीक से ही पकड़ा गया था। चिड़िया रोड पर ज्यादातर रात के समय गश्त बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। इन दोनों मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन लोगों की टीम गठित की है, जो सिर्फ इस मामले को सुलझाएगी।