फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case registered against Dronacharya awardee boxing coach under JJ Act in Bhiwani of Haryana

हरियाणा: खिलाड़ी के आरोपों के बाद द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच पर दर्ज हुआ जेजे एक्ट के तहत केस, कोच बोला- गलत हैं आरोप

Thu, 14 Apr 2022 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 11:43 PM IST
सार

नाबालिग खिलाड़ी ने खेल प्रतियोगिता के दौरान गाली-गलौज व अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case registered against Dronacharya awardee boxing coach under JJ Act in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में द्रोणाचार्य अवॉर्डी बॉक्सिंग कोच जगदीश पर एक नाबालिग खिलाड़ी ने खेल प्रतियोगिता के दौरान गाली-गलौज व अभद्रता किए जाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित खिलाड़ी ने बाल कल्याण समिति भिवानी को भिवानी बॉक्सिंग क्लब के कोच जगदीश के खिलाफ शिकायत दी थी। समिति की सिफारिश पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

सदर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी 13 वर्षीय बॉक्सिंग खिलाड़ी ने समिति को दी शिकायत में बताया था कि 12 अप्रैल को 46 से 49 किलोग्राम भार वर्ग बीच साई हॉस्टल में हुए मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की उम्र ज्यादा होने की बात रखी थी। इस संबंध में बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ भिवानी के प्रधान व महासचिव को शिकायत दी थी।

विज्ञापन

 

इसके बाद प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के उम्र के प्रमाणपत्र मांगे गए। इस पर भिवानी बॉक्सिंग क्लब के कोच जगदीश ने नाबालिग खिलाड़ी के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। साथ ही उसके भविष्य को खराब कर देने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया। बाल कल्याण समिति भिवानी के सदस्य रमेश कुमार, रोशनलाल और सतेंद्र सिंह ने नाबालिग खिलाड़ी की काउंसिलिंग कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

काउंसलिंग के दौरान खिलाड़ी के मानसिक शोषण की रिपोर्ट भी तैयार की गई। इसके बाद आरोपी भिवानी बॉक्सिंग क्लब के कोच जगदीश के खिलाफ बाल कल्याण समिति भिवानी सदस्यों ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज किए जाने की अनुशंसा की। 


मामले की जांच की जा रही है
बाल कल्याण समिति भिवानी की तरफ से एक दरखास्त मिली थी। नाबालिग खिलाड़ी ने भिवानी बॉक्सिंग क्लब के कोच जगदीश पर उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी कोच जगदीश पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। - नरेंद्र सिंह, एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी। 


आरोप गलत हैं, एक व्यक्ति मैच में डाल रहा था व्यवधान

जो आरोप लगाए गए हैं, वे गलत हैं। मैंने आरोप लगाने वाले खिलाड़ी को तो अब तक देखा ही नहीं है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच के दौरान एक व्यक्ति आया था, जो मैच में बाधा डाल रहा था। वह बोल रहा था, मैं समाज कल्याण विभाग में हूं और मेरे को एक खिलाड़ी का जन्म प्रमाणपत्र चाहिए। सेक्रेटरी अशोक ने उसके आवेदन पर यह लिख दिया था कि जन्म प्रमाणपत्र हमारे से संबंधित नहीं होता। संबंधित विभाग से प्रमाणपत्र लें। इसके बावजूद वह व्यवधान डाल रहा था। उसके बॉक्सिंग संघ की खिलाफ कार्रवाई जिला समिति समाज कल्याण विभाग को लिखा जाएगा। मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। - जगदीश सिंह, बॉक्सिंग कोच, द्रोणाचार्य अवॉर्डी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed