फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case of theft of goods kept in Malkhana of Bawanikheda police station

Bhiwani: बवानीखेड़ा थाने के मालखाने से चार साल पहले हुआ था सामान, अब विभाग को मिली सूचना, केस दर्ज

Thu, 15 Dec 2022 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 03:02 PM IST
सार

बवानीखेड़ा थाना में दर्ज शिकायत में तत्कालीन ईएचसी राजेंद्र ने बताया कि बरामद किया गया माल बवानीखेड़ा थाना की इमारत के बाहर रखा जाता है। मालखाना एकांत में होने के कारण संतरी का ध्यान भी इस तरफ नहीं जाता है।

विज्ञापन
Case of theft of goods kept in Malkhana of Bawanikheda police station
चोरी

विस्तार

भिवानी के बवानीखेड़ा थाने के मालखाने में रखा सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। सामान चोरी होने की वारदात करीब चाल साल पहले की है। लेकिन अब जाकर बवानीखेड़ा थाना में इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बवानीखेड़ा थाना में दर्ज शिकायत में तत्कालीन ईएचसी राजेंद्र ने बताया कि बरामद किया गया माल बवानीखेड़ा थाना की इमारत के बाहर रखा जाता है। मालखाना एकांत में होने के कारण संतरी का ध्यान भी इस तरफ नहीं जाता है। गत दो सिंतबर 2018 को थाना में दर्ज केस में बरामद की गई एक बाइक तीन सितंबर 2018 से लेकर तीन नवंबर 2018 तक मालखाना में खड़ी थी। इसी दौरान बाइक का कुछ सामान चोरी हो गया। इस बाइक का मालिक भिवानी निवासी संजय था। जब वह अपनी बाइक को लेने के लिए आया तो उक्त वक्त राजेंद्र ने बिना किसी को सूचना दिए बाइक में नया सामान डलवा दिया। लेकिन अब जाकर इस संबंध में विभाग को सूचित किया। इस संबंध में फिलहाल बवानीखेड़ा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed