फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   booty, car, attemt, attack, police, hospital

दिनदहाड़े चाकू मारकर कार लूटने की कोशिश

Fri, 08 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
booty, car, attemt, attack, police, hospital
knife - फोटो : फाइल फोटो
सेक्टर 13 मोड़ के पास दिनदहाड़े चाकू से हमला कर कार लूटने की कोशिश की गई। गाड़ी चालक चाबी निकालकर भाग गया। इस वजह से चालक की जान बची और गाड़ी भी लुटने से बच गई। गर्दन पर चाकू लगने से घायल चालक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे का है। गांव बापोड़ा निवासी अपने भाई से मिलने सेक्टर 13 में आ रहा था। दिनेश ने बताया कि वह भगत सिंह चौक से सेक्टर 13 मोड़ की ओर जा रहा था तो बीपीएस स्कूल के पास खड़े एक व्यक्ति ने उसे हाथ देकर लिफ्ट मांगी। गाड़ी रोकने पर व्यक्ति ने कहा कि उसे पास ही सेक्टर 13 में जाना है। इस कारण उसे लिफ्ट दे दी। जब वे हांसी रोड पर सेक्टर 13 मोड़ के पास कॉलेज के नजदीक पहुंचे तो व्यक्ति ने कहा कि उसे पास ही कॉलोनी में एक कोठी तक छोड़ दे। जब मना किया तो उक्त व्यक्ति ने चाकू दिखाया। फिर भी मना किया तो सीधे चाकू से गर्दन पर हमला किया।
विज्ञापन


गर्दन पर चाकू लगते ही खून बहने लगा और वह चिल्लाया। गाड़ी और खुद को बचाने के लिए वह खिड़की खोल बाहर भागा और गाड़ी की चाबी भी निकाल ली। बाहर निकलने के बाद शोर मचाया तो लोग एकत्रित हुए। हमलावर मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में चालक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।  मामले में सेक्टर 13 चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि गाड़ी छीनने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed