फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Body of Teacher found under suspicious circumstances in Bhiwani

भिवानी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शिक्षिका का शव, गले पर निशान, हत्या की आशंका

Thu, 03 Feb 2022 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 11:04 PM IST
सार

महिला के गले पर निशान मिले। 2018 में सड़क हादसे में हो पति की मौत चुकी थी। मृतक महिला के गले पर भी निशान मिले हैं, वहीं पुलिस इस संबंध में गहन जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Body of Teacher found under suspicious circumstances in Bhiwani
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के गांव बापोड़ा में गुरुवार सुबह एक शिक्षिका का शव घर के अंदर बेडरूम में बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक मुआयना किया, वहीं शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं पुलिस को भी हत्या की आशंका लग रही है। 

विज्ञापन


महिला निजी स्कूल में टीचर थी और उसका छह साल का एक बेटा भी है। महिला के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। मृतक महिला के गले पर भी निशान मिले हैं, वहीं पुलिस इस संबंध में गहन जांच पड़ताल में जुटी है।चरखी दादरी जिले के गांव मधमाधवी निवासी 29 वर्षीय आरती कुमारी की शादी 2014 में गांव बापोड़ा में कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद आरती को छह साल का एक बेटा हर्ष है। आरती के  पिता मधमाधवी निवासी नरेंद्र सिंह व भाई वरुण सिंह ने बताया कि दामाद कुलदीप की मौत 2018 में हुए एक सड़क हादसे में हो गई थी।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद आरती निजी स्कूल में बतौर शिक्षक की नौकरी कर अपने बेटे का पालन पोषण करती थी। घर में उसका ससुर सतबीर सिंह भी अपने पोते और बहू के साथ रहता था, जबकि आरती की सास की 2017 में मौत हो चुकी थी। वरुण सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके पास फोन आया कि आरती की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत किस वजह से हुई, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली। वे बापोड़ा पहुंचे तो आरती बेड़ पर मृत पड़ी थी। उसके गले में भी रस्सी के निशान थे। इससे उनका शक गहरा गया कि आरती की हत्या हुई है। वहीं मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने भी घर के अंदर काफी देर तक छानबीन की और शव के आसपास के इलाके की फॉरेंसिक जांच भी कराई। वहीं शव का गुरुवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। 

पुलिस तलाश रही कई सवालों के जवाब

आरती की मौत के मामले में सदर थाना पुलिस कई सवालों के जवाब ढूंढने में लगी है। पति और सास की मौत के बाद घर के अंदर बेटे और ससुर के साथ रहने वाली आरती की किसी से कोई दुश्मनी या फिर कहासुनी भी नहीं हुई थी। मृतक महिला के परिजनों की माने तो आरती अपनी ससुराल में खुश थी। उसे किसी बात की कोई तकलीफ नहीं थी।

उसकी मौत अब परिजनों और पुलिस के लिए रहस्य बन गई है। जिसे सुलझाने के लिए पुलिस को भी अब कई सवालों के जवाब ढूंढना जरूरी हो गया है। वहीं, पुलिस को मृतका का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। इसलिए भी शक गहरा रहा है कि मोबाइल आखिर कौन ले गए। 

सिर्फ गले पर निशान, पूरे शरीर पर नहीं कोई संघर्ष का सबूत

आरती के शव का प्रारंभिक मुआयना करने के बाद पुलिस को भी सिर्फ गले पर कुछ निशान मिले हैं, जबकि पूरे शरीर पर मौत से पहले संघर्ष का कोई सबूत नहीं मिला है। इसलिए आरती की मौत की असल वजह को जानने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका

हमें गांव बापोड़ा में आरती नामक एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसके बाद ही उसकी मौत की असल वजह सामने आएगी, लेकिन प्रारंभिक जांच में महिला की मौत में हत्या की आशंका है, इसलिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर अपनी जांच में जुटी है। - रवींद्र कुमार, जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed