{"_id":"aae96297cf07199fb1172eb0e0c29428","slug":"bike-riders-robbers-took-away-from-the-cloth-merchant-rs-2-70-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों लुटेरों ने कपड़ा व्यापारी से छीने 2.70 लाख रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों लुटेरों ने कपड़ा व्यापारी से छीने 2.70 लाख रुपये
भिवानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शुक्रवार देर शाम दो बाइक सवार युवक कपड़ा व्यापारी से 2.70 लाख रुपये छीन ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित प्रकाश फैंसी इंपोरियम के मालिक कुलदीप अपने भतीजे के साथ शुक्रवार देर शाम दुकान का कामकाज निपटा कर अपने घर के लिए चले थे। दोनों स्कूटी पर सवार थे। इनके पास थैले में करीब 2.70 लाख रुपये थे। दुकान से चलकर जब वो झाडू सिंह चौक के समीप पहुंचे तो पीछे से दो बाइक सवार युवक आए। कुछ दूरी तक उन्होंने बाइक को स्कूटी के साथ साथ चलाया और अचानक उन्होंने स्कूटी सवार कुलदीप के हाथ पर झपटा मार बैग छीन लिया। थैला छीनकर बाइक सवार तेज गति से बाइक को दौड़ाते हुए भागने में सफल हो गए। व्यापारियों ने आवाज भी लगाई लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक सवार चंपत हो गए। मामले का पता चलने के बाद व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। व्यापारी पुलिस थाने पहुंचे और इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी की। शहर के चारो नाकों पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। हर बाइक सवार की तलाशी ली गई। रातभर पुलिस की गश्त तेज रही लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर शहर के दुकानदारों व व्यापारियों में काफी भय एवं चिंता व्याप्त है।