फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Big action of CM Flying in festive season, Team recovered illegal firecrackers from shop in Bhiwani

त्योहारी सीजन में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई: भिवानी में टीम ने दुकान से बरामद किए 150 किलोग्राम अवैध पटाखे

Thu, 19 Oct 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 19 Oct 2023 12:03 PM IST
सार

भिवानी से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम को सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने दुकान के अंदर से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। दुकानदार पर पटाखा बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं मिला।

विज्ञापन
Big action of CM Flying in festive season, Team recovered illegal firecrackers from shop in Bhiwani
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अग्निशमन विभाग के साथ संयुक्त रूप से बुधवार देर शाम को तोशाम क्षेत्र में एक दुकान पर छापामारा। इस दौरान टीम को दुकान के अंदर से करीब 150 किलोग्राम पटाखा की अवैध खेप बरामद हुई। जिसे तोशाम पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम को सूचना मिली थी। जिसके बाद मुख्य अग्निशामक नरेंद्र कुमार, फायरमैन उमेश राठी को साथ लेकर सीएम फ्लाइंग ने तोशाम निवासी संजय कुमार की दुकान पर छापामारा। टीम को दुकान के अंदर से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। दुकानदार पर पटाखा बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन


जांच में पाया कि अनार बम के 128 पैकेट, फुलझड़ी के 2020 पैकेट, ग्राउंड चकरी ग्रीन 61 पैकेट, चार चकरी बिग के 102 पैकेट, बड़ा बम बुलेट के पांच पैकेट, छह बुलट बम, सुतली बम के 259 पैकेट सहित अन्य आतिशबाजी का सामान मिला। टीम ने अवैध पटाखों का वजन कराया तो ये 150 किलोग्राम पटाखा थे। तोशाम पुलिस ने मुख्य अग्निशामक नरेंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी दुकानदार संजय कुमार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed