फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Video sent to Congress leader Master Satbir Ratera after obscene cal

भिवानी: कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा के पास भी भेजा अश्लील कॉल के बाद वीडियो, साइबर पुलिस थाना में शिकायत

Sat, 30 Sep 2023 09:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 09:23 PM IST
सार

मास्टर सतबीर रतेरा ने साइबर पुलिस थाना में पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं मेवात से पकड़े गए दो आरोपियों को तकनीक का भी अच्छा ज्ञान है। पुलिस पूछताछ में राज उगले हैं। रविवार को आरोपियों का रिमांड पूरा होगा। पुलिस आज खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन
Bhiwani: Video sent to Congress leader Master Satbir Ratera after obscene cal
मास्टर सतबीर रतेरा ने साइबर पुलिस थाना में पहुंचकर लिखित शिकायत दी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो कॉल का मामला थमा ही नहीं अब एक कांग्रेस नेता ने शिकायत दर्ज करा दी। अब कांग्रेस नेता एवं परिवर्तन मंच के संस्थापक अध्यक्ष मास्टर सतबीर रतेरा के पास भी अश्लील वीडियो कॉल की क्लिपिंग भेजने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मास्टर सतबीर रतेरा ने शनिवार को साइबर पुलिस थाना में पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन


वहीं, सांसद के फोन पर अश्लील वीडियो कॉल करने वाले दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पढ़े लिखे और तकनीक के भी जानकार हैं। इसलिए उन्होंने पढ़ाई के बाद ठगी के इस तरीके को अपना पैसे कमाने का धंधा बना लिया। इसमें गिरोह भी बनाया गया। इसमें कई अन्य युवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


साइबर पुलिस थाना में दी शिकायत में कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजकर 25 मिनट पर उसके मोबाइल फोन पर एक अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर भेजा गया। इसमें वीडियो कॉल कर उसकी थोड़ी देर की क्लिपिंग बनाकर अश्लील वीडियो के साथ जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक उससे पैसे की कोई डिमांड नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि जो अश्लील वीडियो है उसमें उनका आंशिक रूप से चेहरा दिखाई दे रहा है। उनके पास पहले अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई थी। उन्हें अंदेशा था इसलिए ये कॉल उन्होंने काट दी थी। इसके बावजूद उनके साथ इस तरह का घिनौना खेल खेला गया है।

मेवात में वीडियो कॉल ब्लैकमेलिंग का हब हो रहा तैयार
साइबर अपराध की दुनिया में पश्चिमी बंगाल, उत्तराखंड और बिहार के बाद अब हरियाणा का मेवात जिला भी साइबर ठगी का हब बनने जा रहा है। इस तरह की ठगी के काफी मामले मेवात से जुड़े हैं, इसकी पड़ताल भी पुलिस पकड़ में आए आरोपियों से कर रही है। रविवार को दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड पूरा हो जाएगा। इस मामले में भिवानी साइबर थाना की पुलिस रविवार को कुछ अहम खुलासा भी कर सकती है, जिससे वीडियो कॉल कर अश्लील क्लिपिंग के जरिये ब्लैकमेलिंग करने के गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं और अब तक कितने लोग इस तरह की ठगी के शिकार हो चुके हैं।


साइबर पुलिस थाना की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनसे यह पता लगाया जा रहा है कि इस तरह का काम वे कितने अर्से से करते आ रहे हैं और अब तक कितने लोग उनके झांसे में आ चुके हैं। अंदेशा है कि इस तरह का संगठित गिरोह भी हो सकता है। -वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed