{"_id":"66818386cece573eb7028d6e","slug":"bhiwani-spo-dies-after-being-hit-by-private-bus-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: निजी बस की चपेट में आकर एसपीओ की मौत, नए बस स्टैंड के पास हुआ सड़क हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: निजी बस की चपेट में आकर एसपीओ की मौत, नए बस स्टैंड के पास हुआ सड़क हादसा
Sun, 30 Jun 2024 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:40 PM IST
सार
नए बस स्टैंड के पास सड़क हादसा हुआ है। गुरुग्राम के निजी अस्पताल में एसपीओ की मौत हुई है। औद्योगिक पुलिस थाना में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में नया बस स्टैंड के पास तैनात यातायात पुलिस के एसपीओ की निजी बस की चपेट में आकर मौत हो गई। एसपीओ के बेटे की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में शिव कॉलोनी रोहतक निवासी ललित कुमार ने बताया कि उनके पिता 54 वर्षीय कुलदीप भिवानी यातायात पुलिस थाने में एसपीओ थे। 29 जून को उनके पिता कुलदीप की ड्यूटी नया बस स्टैंड के पास लगी थी। वह भी अपनी बुआ के पास बैंक कॉलोनी भिवानी में आए थे।
विज्ञापन
उन्हें और उसके पिता के एक साथ ही शाम साढ़े पांच बजे घर लौटना था। इसलिए शाम को वह अपने पिता के पास जा रहे थे कि इसी दौरान एक निजी बस ने ड्यूटी पर तैनात उनके पिता को टक्कर मार दी। चालक उनके ऊपर से बस चढ़ाकर कर ले गया। गंभीर हालत में उनके पिता को मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां से उन्हें गुरुग्राम के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। औद्योगिक थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ललित की शिकायत पर पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।