{"_id":"58713ecc4f1c1bde0715841e","slug":"bhiwani-news-dr-bawa-murder-case-police-not-success-gurugram-dytech-demand-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ केएल बावा हत्याकांड: पुलिस हुई विफल, गुरुग्राम डाईटैक से मांगी मदद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ केएल बावा हत्याकांड: पुलिस हुई विफल, गुरुग्राम डाईटैक से मांगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी निवासी चिकित्सक डॉ .केएल बावा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने मे असफल रही दादरी व भिवानी जिले की पुलिस अब गुरुग्राम की डिजिटल जांच प्रशिक्षण एवं विश्लेषण केंद्र (डाईटैक) की मदद लेगी। इसके लिए चरखी दादरी पुलिस कप्तान ने गुरुग्राम डाईटैक को पत्र भेजा है। इससे पहले भी इस मामले में साइबर सैल की मदद ली जा चुकी है, लेकिन कोई खास कामयाबी इससे हाथ नहीं लग पाई। वहीं, दादरी व भिवानी जिले की चार पुलिस टीमें मामले के पटाक्षेप के लिए कई जिलों में दबिश दे चुकी है।
डॉ. हत्याकांड दो जिलों की पुलिस के लिए अनबूझ पहेली बना हुआ है। 26 दिन बीतने के बाद भी दोनो जिलों की पुलिस इस हत्याकांड को ट्रेस करना तो दूर घटना से जुड़ी लाइन तक नहीं चला पाई है। पुलिस को अभी तक इस मामले में अपराधियों तक पहुंचने में भनक तक नहीं लग सकी है। हालांकि पुलिस इस हत्याकांड को हर दृष्टिकोण से ट्रेस करने की कोशिश कर रही है लेकिन पुलिस के अब तक सारे प्रयास विफल होते रहे हैं। पुलिस घटनाक्रम से जुड़ी कुछ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल चुकी है। फुटेज का अध्ययन करने के बाद भी पुलिस तह तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस इस हत्याकांड की लेन देन की आशंका के चलते हत्या किए जाने के पहलू से जोड़कर भी जांच कर रही है। इतना ही नहीं भाड़े के बदमाशों से सुपारी देकर हत्या किए जाने की आशंका को भी ध्यान में रखकर पुलिस जांच करती रही है लेकिन पुलिस के लिए यह हत्याकांड पूरी तरह से ब्लाइंड बना हुआ है।
दो जिलों की चार टीमें लगातार दे रही दबिश
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए चरखी दादरी व भिवानी जिले की पुलिस लगातार दबिश देती आ रही हैं। इसमें सीआइए भिवानी व सीआइए चरखी दादरी प्रमुख रूप से शामिल हैं। दोनो के जिला पुलिस कप्तान इस हत्याकांड की समानांतर अपडेट लेते रहे हैं। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने जिले के सभी होटलों पर भी दबिश दी थी। काफी संख्या में ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई थी। 16 दिसंबर को पुलिस की टीमों ने झज्जर, रोहतक व भिवानी में छापामारी की थी। इस प्रकार पुलिस की आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश लगातार जारी है।
विज्ञापन
कई संगठन कर चुके रोष प्रदर्शन
डॉ. कृष्णलाल बावा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गत दो जनवरी को चरखी दादरी नगर स्थित आईएमए, नगर व्यापार मंडल, अग्रवाल सभा, केमिस्ट एसोसिएशन, लैब एसोसिएशन, नेशन इंटिग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य शहर में रोष प्रदर्शन कर दादरी पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल को ज्ञापन सौंप चुके हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भिवानी के चिकित्सक भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर आम लोगों में भी असुरक्षा की भावना व्याप्त है। मृतक के परिजन भी चरखी दादरी आकर एसपी से मिल चुके हैं।
बावा हत्याकांड पर एक नजर
ज्ञात रहे भिवानी के महम गेट समीप स्थित जालान नगर निवासी कृष्णलाल बावा चरखी दादरी के पुराना बस स्टैंड पर सूर्या अल्ट्रासाऊंड केंद्र चलाते थे। वे प्रतिदिन भिवानी से दादरी आते थे। 12 दिसंबर की सुबह भी करीब साढ़े आठ बजे वो घर से दादरी आने के लिए निकले थे। करीब 11 बजे उनका शव गांव रासीवास के समीप से बरामद हुआ था। वहीं, उनकी गाड़ी फतेहगढ़-कासनी अप्रोच सड़क पर जली अवस्था में मिली थी। ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की सूचना दादरी सदर थाना पुलिस को दी थी। शव की जांच करने पर मृतक के शरीर पर तीन गोलियों के निशान मिले थे इनमें से गोली कनपटी पर तो दूसरी गोली छाती व तीसरी गोली हाथ में लगी थी। चरखी दादरी पुलिस ने मृतक की पत्नी पूनम बावा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रखा है लेकिन अभी तक पुलिस हत्या के आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।
गुरुग्राम डाईटैक को भेज चुके है पत्र
हमने गुरुग्राम डाईटैक से मदद मांगी है। इसके लिए पत्र भेजा जा चुका है। जल्द से जल्द इस मामले को ट्रेेेआउट करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
एसपी सुनील दलाल, चरखी दादरी
जल्द से जल्द आरोपियों की हो गिरफ्तारी
एक माह के करीब इस हत्याकांड को हो चुका है। पुलिस को जल्द से जल्द अब हत्यारोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।
डॉ कर्णवीर सांगवान, प्रेजीडेंट नीमा प्रेजीडेंट चरखी दादरी।