{"_id":"58261db04f1c1b7304b38a97","slug":"bhiwani-news-dead-body-postmortem-murderer-husband-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका का हुआ पोस्टमार्टम, हत्यारा पति फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतका का हुआ पोस्टमार्टम, हत्यारा पति फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के उमरावत गांव में फौजी पति का शिकार महिला के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस सीएम ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं हुए।
उमरावत गांव में बृहस्पतिवार को छुट्टी आए फौजी ओमबीर ने अपनी पत्नी 29 वर्षीय कुसुम की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपी पति फरार है। पहले दोनों में झगड़ा हुआ। बताया जाता है कि शराब के सेवन को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने मृतका की माता मूर्ति देवी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया। देरी से सूचना दिए जाने के कारण बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। अधिकतर पुलिस फोर्स मुख्यमंत्री कार्यक्रम की सुरक्षा में व्यस्त होने के कारण मामले में पोस्टमार्टम के अलावा अन्य कोई जांच नहीं हो सकती। एसएचओ रामकिशन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को प्रयास किए जाएंगे।