{"_id":"5723aec04f1c1b5c0ca91924","slug":"bhiwani-news-crime-vehicle-labour-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन चालक ने कुचला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन चालक ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
नई सब्जी मंडी में सो रहे एक प्रवासी श्रमिक को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। पीजीआई ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के बहराइच निवासी रामकिशन पिछले कुछ समय से दादरी नई सब्जी मंडी में श्रमिक का कार्य करता था। बृहस्पतिवार रात वह मंडी में शेड के पास सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसे कुचल दिया। तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक अन्य साथी ने उसे लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत अन्य साथियों को घटना से अवगत करवाया। इसके बाद उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल की चिंताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते ही उसने दम तोड़ दिया।