{"_id":"57a78c924f1c1b86622b88e7","slug":"bhiwani-news-crime-theft-two-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूंगड़ में दो दुकानों में हुई चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूंगड़ में दो दुकानों में हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के गांव कूंगड़ में चोरों ने खूब उत्पात मचाया। एक ही रात में गांव की दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों का सामान चोरी कर लिया।
राजेश जांगड़ा ने बताया कि उसकी गांव में किरयाणा की दुकान है। शनिवार रात को ही उसके द्वारा सामान मंगाया गया था। सुबह छह बजे जब वह दुकान पर आया तो उसने दुकान का गल्ला दूर पड़ा मिला। उसकी दुकान से एक हजार नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। वहीं दूसरी ओर कूंगड़ के मुख्य बस स्टैंड पर राजेन्द्र शर्मा के पतंजलि विक्रय केन्द्र पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। राजेन्द्र ने बताया कि उसकी दुकान से चोर पांच हजार नकदी और करीब 40 हजार का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों दुकानदारों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि पुलिस को सुबह गांव कूंगड़ में दुकानों में चोरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।