फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, stick, motorcycle, two, gang, break

दो गुटों में चले लाठी-डंडे, चार मोटरसाइकिल तोड़ी

Thu, 21 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, stick, motorcycle, two, gang, break
बाइक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजीव कॉलोनी में सायं को दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में तीन को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुस्साए कालोनी वासियों ने हमलावरों की चार बाइकों को भी तोड़ डाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मामला सायं करीब साढ़े छह बजे का है। तीन-चार बाइकों और एक जीप में कुछ युवक लाठी-डंडों के साथ आए और राजीव कॉलोनी में दो-तीन युवकों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवकों को भागने का भी मौका नहीं मिला। हमले से अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी के युवकों को पिटता देख कॉलोनी के लोग एकत्रित हुए और हमावरों के पीछे दौड़ तो हमलावर अपनी चार बाइकें छोड़ मौके से फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने तीनों बाइकों को तोड़ डाला। हमले में युवक डिंपल व दो अन्य को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन और सब्जीमंड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तोड़ी गई बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। झगड़े किस कारण हुआ और हमलावर कौन थे, इस बारे में सभी चुप्पी साधे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब माफिया थे और शराब बिक्री को लेकर ही यह हमला किया गया। घायलों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि हमलावर कौन थे। अचानक 35-40 युवक आए और हमला कर दिया। बाद में भाग खड़े हुए। मामले में एसएचओ सिविल लाइन जय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बाइकों से पता लगाया जा रहा है कि ये किसकी है और हमलावर कौन थे। हमला क्यों किया। घायलों के भी बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed