फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, shoot, family, dispute, retired, army person, save, close

पारिवारिक कलह में रिटायर्ड फौजी ने बेटे पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Mon, 06 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, shoot, family, dispute, retired, army person, save, close
9 एमएम पिस्टल
पारिवारिक कलह में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने बेटे पर ही गोली चलाई। युवक अचानक बैठ गया और गोली दीवार में लगी। फौजी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की और मौके से फरार हो गया। बेटे ने पुलिस में इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मामला रविवार सुबह करीब 11 बजे का है। पतराम गेट सुगलान ढाणी वासी रिटायर्ड फौजी विनोद कुमार का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है। फौज से सेवानिवृत्ति के बाद विनोद कुमार किसी वीआईपी का गनमैन है। रविवार को वह घर आया तो उसकी पत्नी व बेटा अपना सामान किसी अन्य जगह शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात पर झगड़ा हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि विनोद कुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने बेटे विवेक पर गोली चलाई। गोली से बचने के लिए विवेक गली में एकदम से बैठ गया और गोली दीवार में लगी।
विज्ञापन


विवेक ने बताया कि उसके पिता शक्की किस्म के व्यक्ति है और हर समय छोटी-छोटी बात पर शक करते है। इस कारण पिछले 10-12 सालों से अक्सर घर में झगड़ा होता है। उसके पिता उसकी मां के साथ मारपीट करने के अलावा अभद्र बोलते है। इस कारण उसने व उसकी माता ने अलग रहने का निर्णय लिया। वह बीकॉम की पढ़ाई करने के साथ-साथ एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है और शनिवार को अपना सामान लेकर वहीं शिफ्ट हो रहे है। कुछ सामान रह गया था, उसे ही लेने यहां आए थे। यहां पिता ने फिर से मां के साथ झगड़ा किया और उसे भी थप्पड़ मारे। इसी दौरान अपनी पिस्तौल से गोली चलाई। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई जगबीर सिंह ने बताया कि विवेक पर उसके पिता विनोद कुमार ने ही गोली चलाई है। पति-पत्नी का पारिवारिक झगड़ा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed