फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, rouge, goldsmith, shopkeeper, lakh, sixty

सराफा दुकानदार से 60 लाख की धोखाधड़ी 

Wed, 30 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Wed, 30 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, rouge, goldsmith, shopkeeper, lakh, sixty
क्राइम
भिवानी। एक सराफा दुकानदार ने अपने सराफा साथी को दुकान बेचने में 60 लाख की धोखाधड़ी कर डाली। न दुकान पर कब्जा दिया और न लोन भरा। पुलिस ने शिकायत के बाद पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालु बाजार में सराफा की दुकान चलाने वाले दुकानदार कृष्ण कुमार ने एक सराफा दुकानदार पर धोखाधड़ी कर 60 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया। शिकायत में कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने जैन चौक वासी सराफा दुकानदार रामस्वरूप से दुकान 60 लाख रुपये में खरीदी। उसकी दुकान लाल मस्जिद के पास जैन चौक में है। दुकान की रजिस्ट्री उसके नाम हो गई। करीब 15 दिन बाद उसे पता लगा कि दुकान पर करीब 15 लाख रुपये बैंक लोन है। जब इस बारे में रामस्वरूप को कहा तो उसने कहा कि छह महीने का समय दे दो बैंक लोन वह भर देगा। अब वह न तो बैंक लोन भर रहा है और न ही दुकान पर कब्जा उसे दे रहा है। उल्टा उसे ही चेतावनी दे रहा है कि चाहे कुछ कर लो, वह दुकान नहीं देगा। 60 लाख रुपये देने के बाद भी दुकान नहीं मिलने की सूरत में उसने पुलिस को शिकायत की। अभी भी आरोपी धमकी दे रहा है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मामले में एसएचओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि जैन चौक वासी रामस्वरूप और उसके बेटे उमेद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed