{"_id":"57e97ad04f1c1b073d5740cb","slug":"bhiwani-news-crime-rape-victim-army-person-husband-shot-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता के फौजी पति ने ही चलाई पुलिस कर्मी पर गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता के फौजी पति ने ही चलाई पुलिस कर्मी पर गोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
गाोली मारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के फौजी पति ने ही चंडीगढ़ पुलिस के जवान हरीश पर गोली चलाई थी। ये आरोप घायल पुलिस कर्मी के ताऊ सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में लगाए। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी फौजी व उसके दो भतीजों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। घायल के ताऊ ने आरोप लगाया कि सोमवार को भी फौजी कर आया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीजीआई में उपचाराधीन पुलिस कर्मी का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। घायल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
रविवार दोपहर करीब दो बजे रूपगढ़ गांव में चंडीगढ़ पुलिस के जवान करीब 28 वर्षीय हरीश पर खेत में बाइक व स्कूटी से आए दो युवकों ने गोली चलाई थी। गोली हरीश के पेट में लगी। जिसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां ऑपरेशन कर उसके पेट से गोली निकाली गई। घायल पुलिस कर्मी के ताऊ सूरजभान ने पुलिस को बताया कि गांव के फौजी अशोक ने उसके भतीजे हरीश पर गोली चलाई। उसके साथ उसके दो भतीजे प्रदीप, प्रीतम भी थे। सूरजभान ने बताया कि फौजी अशोक आज भी घर आया और धमकी देकर गया है कि उसे छोड़ेगा नहीं। पूरे परिवार को नहीं छोड़ेगा। पुलिस ने सूरजभान के बयान पर फौजी अशोक, प्रदीप, प्रीतम के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म के मामले में हरीश जेल में था और छह दिन पहले ही जमानत पर आया है। दुष्कर्म पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर लघु सचिवालय में एसपी कार्यालय की छत से छलांग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया था। मगर वह घायल हो गई थी।
हरीश पर गोली चलाने के आरोप में फौजी अशोक, प्रदीप, प्रीतम के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अभी जांच की जा रही है कि गोली अशोक ने ही चलाई है या किसी और ने। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नरेंद्रपाल, एसएचओ, सदर थाना भिवानी।