{"_id":"57128d244f1c1b5d704a6ae3","slug":"bhiwani-news-crime-rape-child-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मामला शुक्रवार का है। बाढड़ा थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में खेतों में मकान बनाकर रहने वाले एक किसान की आठ वर्षीय बेटी को पड़ोस के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची परिजनों को रोते हुए मिली। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया और बाढड़ा थाना पुलिस को सूचित किया गया। बाद में महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात को ही बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया और परिजनों के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में महिला थाना से एसआई बृजबाला ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश की जा रही है।