{"_id":"579909934f1c1bf62e21e370","slug":"bhiwani-news-crime-police-man-driver-vehicle-checking-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की जांच करने पर पुलिस कर्मी और चालक उलझे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी की जांच करने पर पुलिस कर्मी और चालक उलझे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में सड़क पर कागजात के लिए गाड़ी रुकवाने पर पुलिस कर्मी व चालक उलझ गए। दोनों में तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने इसकी शिकायत चौकी में की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
मामला मंगलवार दोपहर का है। वैश्य कॉलेज के सामने बीटीएम चौक मार्ग पर पुलिस कर्मी दयाचंद पानू वाहनों की जांच कर रहे थे। उन्होंने एक कार को जांच के लिए रुकवाया तो हंगामा शुरू हो गया। चालक और पुलिस कर्मी के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। सूचना देकर टीआईटीचौकी पुलिस को बुलाया गया। टीआईटी चौकी पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व विभिन्न अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मी दयाचंद से ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार किया गया है। शिकायत पर सतीश राघव नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।