{"_id":"578bddc94f1c1b9132c4bc66","slug":"bhiwani-news-crime-planning-state-level-robery-six-memebers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय गिरोह के छह सदस्य डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्य स्तरीय गिरोह के छह सदस्य डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में सीआईए टीम ने शहर के महेंद्रगढ़ बाइपास के समीप डकैती की योजना बनाते राज्य स्तरीय गिरोह के छह सदस्यों को धर दबोचा। इनके तार प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से लाठी, तेजधार हथियार व चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए पुलिस एएसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि लुटेरा गिरोह के सदस्य शनिवार रात को करीब डेढ़ बजे शहर के महेंद्रगढ़ बाइपास स्थित सेक्टर आठ क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस को भनक लगने पर लुटेरों की घेराबंदी की गई तथा उनको मौके से दबोच लिया गया। कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुरादाबाद निवासी आरोपी रामबाबू, सतपाल, सोनू उर्फ गठवा, रोहित, जगदीश, नवलकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के समक्ष आरोपियों ने खुलासा कि मुरादाबाद में करीब 150 लोगों का बड़ा गिरोह है जो रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, चरखी दादरी, भिवानी समेत विभिन्न जिलों में लूटपाट, चोरी व छीनाझपटी की घटनाओं में सक्रिय चला आ रहा है। एक गिरोह में सात से आठ युवक तक शामिल होते हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।
बरसाना निवासी व्यक्ति एक लाख झपट हुए थे फरार
एएसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि लुटेरों ने पिछले दिनों चरखी दादरी के गांव बरसाना निवासी धर्मबीर सिंह के एक लाख रुपये उड़ा लिए थे। धर्मबीर सिंह बैंक से पैसे निकलवाकर काठमंडी की ओर जा रहा था। धर्मबीर ने जब अपनी बाइक को धीमा किया तो आरोपियों ने बाइक के थैले से यह राशि उड़ा ली थी। यह गिरोह बैंकों व डाकघर के बाहर सक्रिय रहता है तथा बैंक के अंदर तक लेनदेन आदि पर नजर रखता है जो भी बैंक से पैसे लेकर बाहर आता है गिरोह के सदस्य उसका पीछा कर राशि झपटने की घटनाओं को आसानी से अंजाम दे देते है। एएसआई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चरखी दादरी के अलावा महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी में भी दर्जन भर ऐसे अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।