{"_id":"578a8d274f1c1b737e13eb58","slug":"bhiwani-news-crime-pick-pocket-bus-stand-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड परिसर पर पकड़ा जेबकतरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टैंड परिसर पर पकड़ा जेबकतरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में शनिवार दोपहर बाद बस स्टेंड से जेबकतरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति की सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एएसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि नया अटेला निवासी कृष्ण कुमार बूथ पर टिकट लेने के लिए लाइन में खड़ा हुआ था। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए पप्पू नामक व्यक्ति ने उसकी पॉकेट मार ली। कृष्ण को इसका अहसास हो गया। जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा चोर वहां से भाग खड़ा हुआ। लेकिन कुछ दूरी पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। रोडवेज कर्मचारी ने इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस स्वास्थ्य जांच के लिए उसे सिविल अस्पताल लेकर गई। चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य न होन पर उपचार के लिए भर्ती कर लिया। पुलिस से पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम पप्पू है वह मूल रूप से मोरवाला का रहने वाला है लेकिन अब वह राजस्थान में रह रहा है।