{"_id":"580a6d784f1c1b9f1b705be8","slug":"bhiwani-news-crime-man-murder-dead-body-try-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव जलाने का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव जलाने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में ईंटों से चेहरा कुचलकर मारने के बाद युवक को जलाने का मामला प्रकाश में आया है। सुबह प्रवासी युवक का शव बाल आश्रम के सामने मिला। वहां शव को घसीटे जाने के भी निशान थे। शव के आसपास खून फैला हुआ था और खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। युवक का चेहरा जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश मिर्जापुर निवासी विनय के रूप में हुई है।
शुक्रवार सुबह बाल आश्रम के सामने तोशाम ओवरब्रिज के नीचे एक युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला। आसपास खून फैला हुआ था और खून से सनी ईंटें पड़ी थी। युवक अर्धनग्न हालत में था। चेहरे पर चोट के निशान थे तो शव पर बोरी जलाकर डाल रखी थी। इस कारण युवक की शर्ट भी थोड़ी जली थी। सूचना पर टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास युवक की पहचान के लिए संपर्क किया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। मृतक के हाथ पर विनय नाम गुदा था।
आसपास काफी पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक यहां कचरा उठाता था। रेलवे स्टेशन पर ही रहता था। थोड़ी देर बाद उसके एक रिश्तेदार का पता लगा। सूचना कर कीर्ति नगर में रहने वाले रिश्तेदार को बुलाया तो मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश मिर्जापुर वासी 25 वर्षीय विनय के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे मृतक के जीजा अजीत कुमार ने बताया कि विनय पहले एक फैक्ट्री में काम करता था। बाद में काम छोड़ वह रेलवे स्टेशन पर ही रहने लगा। वह मिलनसार था और झगड़ा भी नहीं करता था। अब किसी ने क्यों हत्या की है, कुछ नहीं पता। मामले में पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाई। शहर थाना प्रभारी संदीप शर्मा और टीआईटी चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि युवक की हत्या कर शव खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।